मीडिया पर बरसे केंद्रीय मंत्री अय्यर

Webdunia
गुरुवार, 11 सितम्बर 2008 (21:49 IST)
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी भूमिका निभाने के बजाय केवल फिजूल की खबरों पर ध्यान दे रहा है। यह आरोप केंद्रीय पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर ने लगाया है। वे यहाँ गुरुवार को भारतीय जनसंचार संस्थान में एनजीओ 'द्रौपदी' द्वारा 'राजनीति की मुख्यधारा में महिलाओं की भागीदारी में मीडिया की भूमिका' पर आयोजित सेमीनार में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। देश में कुल 12 लाख चुनी हुईं महिलाएँ ग्राम पंचायतों में अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं, लेकिन मीडिया इन सबसे या तो अनजान है या फिर अनजान बनने की कोशिश कर रहा है।

अय्यर ने मीडिया पर जमकर बरसते हुए कहा मैं मीडिया की भूमिका से बिलकुल निराश हूँ। आजकल मीडिया की नजरें स्वतंत्रता के बाद देश में विकास और अन्य उपलब्धि पर नहीं हैं, बल्कि वह तो प्रलय और आरुषि की हत्या जैसी खबरें दिखाने में मशगूल है।

उन्होंने कहा आजकल मीडिया शहरी मध्यम वर्ग तक सिमट कर रह गया है। उसका ध्यान गाँव की गरीब और उन्नति करती महिलाओं की तरफ नहीं जाता। उसे देश में पिछड़ी और गरीब महिलाओं की कोई फिक्र नहीं है।

अय्यर ने मीडिया संस्थानों से निकलने वाले छात्रों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा युवा पत्रकार भी आरुषि मामले और बिग बैंग जैसी चीजों को ही दिखाने में रुचि रखते हैं। यही वजह है कि मीडिया अपनी प्रतिष्ठा खोता जा रहा है। करोड़ों लोगों को रोजगार गारंटी योजना में पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है, लेकिन मीडिया इससे बेखबर है।

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़