लालू यादव ने की कांग्रेस की सराहना

पासवान को बताया सज्जन व्यक्ति

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2014 (22:20 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस और लोजपा द्वारा संशय में रखे जाने के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें आकर्षित करने का प्रयास किया और सांप्रदायिक ताकतों के खतरे का जिक्र करते हुए तीनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की जरूरत पर बल दिया।

प्रसाद ने कांग्रेस की सराहना करते हुए उसे धर्मनिरपेक्ष ताकतों का ऐसा शीर्ष संगठन बताया जिसकी देश को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोजपा नेता रामविलास पासवान सज्जन व्यक्ति हैं लेकिन उनके आसपास के कुछ लोग उन्हें सही फैसला नहीं करने दे रहे हैं। प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि लंबे समय तक भाजपा के साथ मित्रता करने के बाद अब वे धर्मनिरपेक्ष होने का दावा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, रामविलास पासवान के साथ मेरे संबंध खराब नहीं हैं। हम दोनों नियमित रूप से एक-दूसरे से बातचीत करते हैं..मैंने कभी नहीं कहा है कि हम रामविलास पासवान की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पासवान सज्जन व्यक्ति हैं, अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनके आसपास कुछ लोग हैं जो उन्हें खुद से कोई फैसला नहीं लेने देते। कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी अलग सोच है।

प्रसाद ने कहा, मेरी ओर से उनके प्रति अनादर का कोई भाव नहीं है। उनकी पार्टी के साथ हमारा पहले भी गठबंधन था और अब भी रहेगा..मेरा लक्ष्य सांप्रदायिक ताकतें हैं। एक या दूसरे नेता जो कह रहे हैं, मैं उस पर गौर नहीं कर रहा। हम बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे जैसा हमने पहले भी किया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वह हमशब्द का उपयोग करते हैं तो यह सिर्फ राजद नहीं होता। इसमें कांग्रेस और लोजपा भी साथ लिया जाता है। सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों को रोकने के लिए सभी तीनों पार्टियों को एकसाथ आना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी के दो दिन पहले पासवान ने गेंद कांग्रेस के पाले में डालते हुए कहा था कि यह फैसला उस पार्टी को करना है कि बिहार में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन में राजद को शामिल किया जाए या जदयू को।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन की खातिर कांग्रेस के साथ किसी बातचीत से इंकार किया था, लेकिन बिहार में गठबंधन के लिए लोजपा और जदयू के करीब होने की अटकलों के बीच कुमार ने पासवान की सराहना की थी। (भाषा)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न