लुप्तप्राय: पक्षियों की सूची में 15 भारतीय भी

Webdunia
शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (22:00 IST)
FILE
कोलकाता। दुनियाभर के लुप्तप्राय: पक्षियों की सूची में 15 भारतीय पक्षी भी शामिल हैं। जुलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) तथा येल यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर में पूरी तरह अलग-अलग और वैश्विक लुप्तप्राय: (इवॉल्यूशनरी डिस्टिंक्ट एंड ग्लोबली एन्डेंजर्ड-ईडीजीई) 100 प्रजातियों का अध्ययन किया है।

अध्ययन में कहा गया है कि बेंगाल फ्लोरिकन, लेजर फ्लोरिकन, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, सोशिएबल लैपिविंग और जेर्डन्स कौर्सर वे पक्षी हैं, जो घास वाले मैदानों तथा जंगलों के के घटने से अपनी रिहायश में कमी के चलते संकट में हैं।

चम्मच जैसी चोंच वाले सैंडपाइपर, साइबेरियाई सारस और सफेद चोंच वाले हेरोन का अस्तित्व उनकी दलदली रिहाइश पर निर्भर करता है।

अध्ययन में कहा गया है कि मध्य भारत में पर्णपाती वनों के खत्म होने पर जंगली उल्लू का अस्तित्व ही नहीं बचेगा।

इन लुप्तप्राय: 15 प्रजातियों में से 12 के संरक्षण के लिए प्रयासरत 'बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी’ (बीएनएचएस) के अधिकारियों ने बताया कि इन प्रजातियों के लिए खतरा मानवजनित कारणों से है। इन कारणों में अनियंत्रित शहरीकरण, औद्योगीकरण और कृषि में रसायनों का अंधाधुंध इस्तेमाल आदि शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया