लोकपाल बिल गुरुवार को पेश होगा

Webdunia
मंगलवार, 2 अगस्त 2011 (21:36 IST)
बहुचर्चित लोकपाल विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने यह जानकारी दी।

बंसल ने मंगलवार को बताया कि चूंकि सभी दल इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन में पेश करने के लिए सहमत है इसलिए कार्मिक राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से अनुरोध किया है कि नए विधेयक की प्रति को राजनीतिक दलों में वितरति करने के लिए अनिवार्य दो दिन की अवधि को माफ किया जाए ताकि इसे गुरुवार को सदन में पेश किया जा सके।

लोकपाल विधेयक के मसौदा को कैबिनेट ने पिछले हफ्ते अपनी मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री के पद को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि प्रधानमंत्री के पद से हटने के बाद वह इसके दायरे में होंगे।

लोकपाल विधेयक 2011 के मसौदे के तहत प्रधानमंत्री, उच्च न्यायपालिका और संसद के भीतर सांसदों के आचरण को प्रस्तावित भ्रष्टाचार निरोधी निकाय के दायरे से बाहर रखा गया है। इन तीनों ही मुद्दों पर सरकार के गांधीवादी अण्णा हजारे पक्ष से तीखे मतभेद हैं। हालांकि, इसके अलावा हजारे पक्ष की ओर से सुझाए गए 40 बिंदुओं में से 34 को सरकार ने इस मसौदे में शामिल करने का दावा किया है।

मसौदे के मुताबिक, लोकपाल में एक अध्यक्ष और आठ अन्य सदस्य होंगे। इनमें से आधे सदस्य न्यायपालिका से होंगे। लोकपाल की अपनी जांच इकाई और अभियोजन इकाई होगी। बहरहाल, लोकपाल को अभियोजन चलाने के अधिकार नहीं होंगे। अभियोजन चलाने का अधिकार न्यायपालिका के पास ही रहेगा। (भाषा)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश