विवाह नहीं होने से दुखी राहुल

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2012 (11:43 IST)
एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भाजपा पर तीखे प्रहार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा को लग रहा है कि राहुल गांधी विवाह नहीं होने से दुखी हैं। लोगों के हवाले से भाजपा का यह भी दावा है कि कांग्रेस के एक महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी में मतभेद पैदा करवा दिए हैं।

राहुल का यह प्रसंग भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश में उछाला गया है। पार्टी मुखपत्र के जनवरी अंक में कांग्रेस और राहुल के नेतृत्व को लेकर तीखे कटाक्ष किए गए हैं।

मुखपत्र के संपादकीय में राहुल पर निजी कटाक्ष किया गया है। उसके मुताबिक यह कितना बड़ा मजाक है कि उप्र में कांग्रेस के पास एक भी विश्वसनीय नेता नहीं है। फिर क्या करेंगे राहुल गांधी? क्या किया है उन्होंने उप्र के लिए?

भारतीय राजनीति जब राहुल गांधी से सवाल करती है कि आपने राष्ट्र की राजनीति के लिए क्या किया तो उत्तर शून्य ही आता है। देश को समाधान चाहिए समस्या नहीं। हो सकता है कांग्रेस के लिए राहुल गांधी समाधान हों, पर देश ने तो उनको एक बहुत बड़ी समस्या ही मान लिया है।

प्रभात झा हैं संपादक : भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा हैं। संपादकीय में लिखा गया है कि उप्र में राहुल गांधी का करिश्मा दिख नहीं रहा। वे जब भी उप्र जाते हैं तो कहते हैं देश में युवाओं को आगे आना चाहिए। इसका साफ मतलब है कि राहुल गांधी का संदेश है कि जो बुजुर्ग हैं वे राजनीति से मुक्त हो जाएं यानी मनमोहन सिंह। (नईदुनिया)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

आराध्‍य चतुर्वेदी ने 12वीं CBSE परीक्षा में हासिल किए 94.8% अंक