संसद में हिन्दी कामकाजी भाषा बने

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2007 (04:13 IST)
संसद में राष्ट्रीय भाषाओं की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए आवाज उठाते हुए मीडिया स्टडीज ग्रुप ने संसद में एक ग्रुप के गठन का सुझाव दिया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं को कामकाजी भाषा के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहल करे।

इस संबंध में मीडिया स्टडीज ग्रुप ने संसद में हिन्दी में तैयार रिपोर्टों तथा कार्यवाही से जुड़े विवरणों की प्रदर्शनी दो मई से सात मई तक आयोजित की जिसका विषय संसद में हिन्दी के साथ व्यवहार्रं था।

मीडिया स्टडीज ग्रुप के संयोजक अनिल चमड़िया ने कहा इस प्रदर्शनी में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि संसद में राष्ट्रीय भाषाओं में कैसे अनुवाद होता है। उन्होंने बताया कि संसद में हिन्दी भाषा में केवल अनुवाद होता है और अनुवाद भी ऐसा होता है, जिससे विषय का अर्थ ही बदल जाए।

गौरतलब है कि इसी समूह ने कुछ समय पहले एम्स के डॉक्टरों के विदेशों में पलायन विषय पर अध्ययन किया था। चमड़िया ने कहा कि यूरोपीय संसद में कार्यवाही का प्रत्येक क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद होता है, लेकिन हमारे देश में संसद की कार्यवाही सभी क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों तक नहीं पहुँच रही है।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आयोजित करने का उद्देश्य राष्ट्रीय भाषाओं के बीच रिश्तों को मजबूत बनाना है। हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय भाषाओं में प्रकाशनों को बढ़ावा देने के लिए अवाज उठाना है।

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ