स्वतंत्रता सेनानी रणबीरसिंह का निधन

Webdunia
रविवार, 1 फ़रवरी 2009 (21:51 IST)
भारतीय संविधान सभा के एकमात्र जीवित सदस्य एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीरसिंह (94) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहाँ निधन हो गया।

अंत्येष्टि सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शिष्य चौधरी रणबीरसिंह स्वतंत्रता सेनानी, अनुभवी सांसद, योग्य प्रशासक, विश्वसनीय मित्र और गरीबों, पिछड़ों एवं कमजोर वर्ग के मार्गदर्शक थे।

भूपेन्द्रसिंह हुड्डा पिछले कुछ दिनों से रोहतक में ही थे और वे शासकीय कार्य निपटाने के साथ अपने बीमार पिता की देखभाल भी कर रहे थे। सिंह का जन्म 26 नवंबर 1914 को रोहतक के साँघी गाँव के किसान परिवार में हुआ था।

शिक्षा दीक्षा हासिल करने के बाद वे 1937 में गाँधीवादी सेना में शामिल हो गए। वे कई बार जेल भी गए। आजादी के बाद उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ा और 1962 में पंजाब की राजनीति में आ गए। पहली नवंबर 1966 को हरियाणा पृथक राज्य बना और वे पंडित भगवत दयाल मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने।
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान