हड़ताल से पश्चिम बंगाल, केरल प्रभावित

अन्य राज्यों में मिलाजुला असर

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2010 (21:48 IST)
PTI
आ ठ ट्रे ड युनियनो ं द्वार ा मंगलवा र क ो आहू त देशव्याप ी बं द स े पश्चि म बंगा ल औ र केर ल मे ं सामान् य जनजीव न बुर ी तर ह प्रभावि त हुआ । अन् य राज्यो ं मे ं हड़ता ल क ा अस र मिल ा जुल ा रहा । सभ ी राज्यो ं मे ं बैं क सेवाए ँ औ र परिवह न प र हड़ता ल क ा अस र देख ा गया ।

वाम शासित पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मजदूर संगठनों की अपील पर हुई देशव्यापी हड़ताल के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मजदूर संगठनों ने कीमतों में इजाफे के विरोध में हड़ताल की अपील की थी।

हड़ताल की वजह से कोलकाता से जाने और यहाँ आने वाली उड़ान सेवाएँ प्रभावित हुई क्योंकि कई निजी उड़ान कंपनियों की 80 से भी ज्यादा सेवाएँ रद्द हो गई थीं। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देशव्यापी हड़ताल ने प्रदेश में बंगाल बंद का रूप ले लिया है क्योंकि सत्ताधारी वाम दल इसका समर्थन कर रहे थे। शहरों की सभी दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहीं। सड़कों पर सरकारी और निजी बसें भी नहीं चलीं। ट्रेन और मेट्रो सेवा को बंद से अलग रखा गया था।

मुंबई में सड़क व हवाई यातायात प्रभावित : मूल्य वृद्धि, श्रम कानून का उल्लंघन और सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश के विरोध में विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण आज यहाँ हवाई और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

केरल में हड़ताल से व्यापार प्रभावित : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की अपील पर हो रहे भारतव्यापी बंद का आज केरल के औद्योगिक और व्यापार क्षेत्र में खासा प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल के कारण सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बसें, ट्रक और टैक्सियाँ सड़कों पर नहीं दिखाई दीं।

PTI
त्रिपुरा में सामान्य जनजीवन प्रभावित : कीमतों में वृद्धि और अन्य मसलों को लेकर ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते वामशासित त्रिपुरा में सामान्य जनजीवन पंगु हो गया। राज्य की राजधानी में दुकानें, बाजार, शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और सड़क से यातायात नदारद रहा। आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि सरकारी कार्यालयों और बैंकों में उपस्थिति ना के बराबर रही। हड़ताल के चलते हवाई आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

तमिलनाडु में खास असर नहीं : हड़ताल का केरल और पश्चिम बंगाल के विपरीत तमिलनाडु में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। इस हड़ताल से सामान्य जनजीवन पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर उड़ान सेवाएँ प्रभावित रहीं क्योंकि कोलकाता में हड़ताल का खासा असर था। पुलिस ने बताया कि कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं बसें और ऑटोरिक्शा भी सड़कों पर दिखाई दिए।

उप्र में मिलाजुला असर : हड़ताल का उत्तरप्रदेश में मिला जुला असर रहा। राज्य सरकार के कर्मचारियों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर काम का बहिष्कार किया, जबकि हड़ताल से बैंक और जीवन बीमा कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ।

पंजाब, हरियाणा में परिवहन सेवा प्रभावित : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हड़ताल से सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हुई। वहीं बैंकिंग सेवाओं पर इसका आंशिक असर दिखा। अधिकारियों ने अपनी कड़ी चेतावनी में कहा था कि कर्मचारियों को काम पर न आने की स्थिति में वेतन नहीं दिया जाएगा, इसके बावजूद सीटू समेत कई अन्य संगठनों के कर्मचारी काम पर नहीं आए। हड़ताल के कारण यातायात विभाग ने प्रदेश के भीतर चलने वाली अपनी बसों को रद्द कर दिया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया