khatu shyam baba

अन्ना हजारे के पीछे कौन...?

कांग्रेस को विदेशी हाथ होने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2011 (21:09 IST)
अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के पीछे ‘विदेशी’ हाथ की आशंका जातते हुए कांग्रेस ने बुधवार को अमेरिका के उस बयान पर सवाल खड़ा किया कि भारत शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से निपटने के मामले में उचित लोकतांत्रिक संयम बरतेगा। पार्टी ने सरकार से कहा कि वह इस बात की जांच कराए कि एक अकेला सामाजिक कार्यकर्ता इतना समर्थन कैसे जुटा रहा है।

पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि अमेरिका ने पहले कभी भारत में किसी आंदोलन का समर्थन नहीं किया है। पहली बार अमेरिका ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन की इजाजत होनी चाहिए और इसमें कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। अमेरिका को इस तरह का बयान देने की क्या जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि क्या कोई ताकत जो इस आंदोलन को समर्थन दे रही है जो न सिर्फ सरकार को बल्कि देश को अस्थिर करना चाहती है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी ने इस तरह का आरोप लगाने के पहले प्रारंभिक जांच की है, अल्वी ने कहा कि सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए और सच्चाई का पता लगाना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अपने देश के अंदर भी कुछ शक्तियां हैं, जो हजारे के आंदोलन को पीछे से समर्थन दे रही है जिसका पता लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका या किसी अन्य देश की आलोचना नहीं कर रहा, लेकिन हमें सच्चाई का पता लगाना होगा।

उन्होंने कहा कि अन्ना अकेले हैं। उनका कोई संगठन नहीं है बल्कि कुछ मित्र उनके साथ खड़े हैं। बड़ा सवाल यह है कि यह आंदोलन अस्तित्व में कैसे आया और इतनी बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में कैसे आगे आए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश