21वीं सदी भारत की-मुकेश अंबानी

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2009 (09:43 IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत विकास के रास्ते पर अग्रसर रहेगा और 21वीं सदी भारत की है। उन्होंने कहा कि जनांकिकी रूप से जहाँ विश्व वृद्ध होगा, वहीं भारत युवा होगा और यही इसकी शक्ति है।

PTIPTI
इंटरनेशनल बार एसोसिएशन (आईबीए) बिजनेस लॉ में 'आर्थिक शक्ति के रूप में उभरते भारत' विषय पर आयोजित सम्मेलन में अंबानी ने कहा कि इस दशक और आने वाले दशकों में भारत युवा होगा और विश्व उतना ही वृद्ध होगा।

आँकड़ों का हवाला देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने कहा कि भारत की एक अरब की आबादी में 44 फीसदी जनसंख्या 19 साल से कम उम्र की है। उन्होंने कहा अगले 20 साल में हमारे पास 40 करोड़ लोग 35 साल से कम उम्र के होंगे और केवल 10 फीसदी लोग 60 साल से अधिक उम्र के होंगे।

अंबानी ने यह भी कहा कि विकास की इस यात्रा में प्रौद्योगिकी की भी अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी दुनिया को मंदी से बाहर निकालेगी। अन्य देशों के मुकाबले भारत प्रौद्योगिकी से ज्यादा लाभान्वित होगा।

परिवार के साथ देखा बा घ : इस बीच अंबानी ने रविवार को राजस्थान के रणथम्भौर में अपने परिवार के साथ बाघ देखा। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार अंबानी अपने परिजनों के साथ शाम को लगभग चार बजे रणथम्भौर पहुँचे और बाघ परियोजना क्षेत्र में भ्रमण किया। सूत्रों के अनुसार अंबानी परिवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में बाघ दिखाई दिया। अंबानी का सोमवार को भी रणथम्भौर वन क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम है।

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय