मोदी ने दोस्तों को दी सस्ती जमीन-प्रियंका

Webdunia
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (15:42 IST)
FILE
रायबरेली। प्रियंका गांधी ने नरेन्द्र मोदी के विकास के गुजरात मॉडल की कड़ी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि हजारों एकड़ भूमि मोदी के मित्रों को कौड़ियों के दाम पर दे दी गई। प्रियंका ने मोदी पर देश के साथ एक कक्षा जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया।

अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए यहां प्रचार कर रहीं प्रियंका ने मोदी के ‘एबीसीडी’ और ‘आरएसवीपी’ कटाक्ष को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें (मोदी को) इसके बजाए लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके लिए उन्होंने क्या योजना बनाई है?

उन्होंने कहा कि लोग बहुत अच्छी समझ रखते हैं और वे मोदी के विकास के उस गुजरात मॉडल के बारे में जानते हैं, जहां आपने (मोदी ने) अपने मित्रों को हजारों एकड़ भूमि दे दी। प्रियंका ने कहा कि मोदी को लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके मॉडल में किसानों और श्रमिकों की क्या स्थिति है या उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया है।

प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने टीवी पर बड़े-बड़े प्रचार अभियान देखे होंगे। उन्होंने कहा कि कभी ‘एबीसीडी’, कभी ‘आरएसवीपी’ और कभी ‘द’ से देश और ‘क’ से कौआ। ‘ब’ से बंद भी तो करिए।

प्रियंका ने संप्रग और गांधी परिवार पर मोदी के कटाक्षों का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा कि आप एक प्राथमिक स्कूल को नहीं, बल्कि देश के लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

मोदी ने संप्रग के शासन को हाल में आरएसवीपी मॉडल बताया था जिसमें एक व्यक्ति 5 वर्ष में अपनी आय 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए करने में सक्षम है। उन्होंने 'आरएसवीपी' का अपना अर्थ बताते हुए कहा था कि इसका मतलब राहुल, सोनिया, वाड्रा और प्रियंका से है।

मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि ‘एबीसीडी’ कांग्रेस के भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई है, जहां ‘ए’ का मतलब आदर्श घोटाला और ‘बी’ का मतलब बोफोर्स है।

प्रियंका ने कहा कि किसी भी नेता को यह बात करनी चाहिए कि वह लोगों के लिए क्या करेगा, फिर वह नेता उनकी अपनी पार्टी का हो या किसी अन्य पार्टी का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश की एकता एवं उदारता की परंपरा का हमेशा सम्मान किया है। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

आराध्‍य चतुर्वेदी ने 12वीं CBSE परीक्षा में हासिल किए 94.8% अंक