राहुल हैं उदार, सभी को समझते हैं बराबर : प्रियंका गांधी

Webdunia
बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (17:56 IST)
FILE
अमेठी। राहुल गांधी के आलोचकों पर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि उनके भाई के कामकाज का तरीका उदार है, अस्पष्ट नहीं। प्रियंका के अनुसार राहुल ने सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया और वे सभी को बरारबर समझते हैं।

अमेठी में 130 किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका ने मतदाताओं से गांधी परिवार के साथ उनके प्रेमपूर्ण संबंधों के बारे में बात की। प्रियंका ने मतदाताओं को अन्य उम्मीदवारों की मंशा के बारे में उन्हें आगाह किया, जो केवल चुनाव के समय ही वहां आते हैं।

उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र में उनके पिता राजीव गांधी सहित उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और स्वीकार किया कि बहुत कुछ करने की जरूरत है।

प्रियंका ने कहा कि उनकी (राहुल की) राजनीति धुंधली नहीं है, वे उदार हैं। वे सभी को बराबर समझते हैं तथा चाहते हैं कि सभी को फायदा मिले और सभी एकजुट होकर रहें। उन्होंने कहा कि लोगों ने पीढ़ियों से उनके परिवार को सहयोग दिया है, क्योंकि उन्होंने इस परिवार को क्षेत्र के विकास के लिए काम करते हुए देखा है।

प्रियंका ने कहा कि आपके क्षेत्र में कई उम्मीदवार आते हैं। कई प्रकार के प्रचार चल रहे हैं। आलोचनाएं हो रही हैं और कहा जा रहा है कि विकास कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने यहां एक रैली में कहा कि मैं जानती हूं कि आप समझते हैं... जो सही नीयत से आपके सामने आता है... जो काम करता है आप उसे अच्छी तरह से पहचानते हैं... तो आप नीयत समझ लें इनकी... किसलिए आए हैं ये। (भाषा)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा

IIT के AI ने Google और OpenAI को पछाड़ा, 7 मिनट में हल किए UPSC Prelims 2024 के 100 सवाल

प्रेमी युगल का दु:खद अंत, प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने किया सुसाइड!

शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा, BJP ने 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त

लोक कला संस्कृति के प्रसार में मालवा उत्सव का विशेष महत्व : डॉ. मोहन यादव