शारदा घोटाले : राहुल-ममता में छिड़ा वाकयुद्ध

Webdunia
शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (22:35 IST)
FILE
मालदा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच गुरुवार शारदा घोटाले को लेकर वाकयुद्ध देखने को मिला। राहुल ने ममता सरकार पर निशाना साधा तो ममता ने केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर हमला बोला।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मालदा जिले के शम्सी में एक चुनावी जनसभा में कहा, यहां की सरकार ने दो साल में कुछ नहीं किया। (घोटाले से) दो लाख लोग प्रभावित हुए। सेबी और प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कार्रवाई करने को कहा, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार जो कहती है कि यह गरीबों की सरकार है, वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं दूसरी ओर, वे उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया, पश्चिम बंगाल में बड़े घोटाले हो रहे हैं। शारदा घोटाला चल रहा है। क्या आप इस बारे में जानते हैं? उधर, ममता ने इसी जिले में एक चुनाव रैली में कहा, ये धन बनाने वाली कंपनियां अस्तित्व में आईं और वाम मोर्चा के शासनकाल में खूब फूली-फलीं। तब सेबी क्या कर रहा था?

उन्होंने कहा, अब सीबीआई जांच का शोर मचाया जा रहा है। आप सीबीआई से जांच के लिए कह सकते हैं। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पारदर्शिता, जवाबदेही और एकता के लिए काम कर रही है। इसी वजह से हमने एक व्यक्ति (शारदा ग्रुप के अध्यक्ष सुदीप्त सेन) को गिरफ्तार किया और अपने एक सांसद (कुणाल घोष) को जेल भेज दिया।

उन्होंने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। हारने के डर से वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। (भाषा)

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान