ब्रिटेन के हिंदी कहानीकार तेजेंद्र शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा विशेष साहित्य सेवी सम्मान दिया जाएगा। हरियाणा अकादमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह सूचना दी।
इस अकादमी का अगला साहित्य सेवी सम्मान शर्मा को उनके हिंदी साहित्य एवं भाषा के लिए उनकी सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत 51,000 रुपए की धनराशी शामिल है।
तेजेन्द्र शर्मा के अब तक सात कहानी संग्रह 'काला सागर, ढिबरी टाइट, देह की कीमत, ये क्या हो गया, सीधी रेखा की परतें, कब्र का मुनाफा, दीवार एं रास्ता' प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कहानियों एवं गजलों की ऑडियो सीडी भी जारी हो चुकी हैं।