गाँधीजी का घर फ्रांस की कंपनी ने खरीदा

Webdunia
ND
फ्रांस की एक पर्यटन कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में स्थित महात्मा गाँधी के सौ साल पुराने ऐतिहासिक घर को खरीद लिया है। समझा जाता है कि इसे इस मकान को खरीदने के लिए सभी बोली लगाने वालों को पीछे छोड़ते हुए कंपनी ने लगभग दोगुने दाम में खरीद लिया है।

इस मकान की बोली लगाने के लिए तीन लाख 77 हजार 29 डॉलर कीमत निर्धारित की गई थी। पेरिस स्टॉक एक्सचेंज की सूची में शामिल विशेषज्ञ पर्यटन कंपनी वोयागेउर्स दा मुंडे ने इस मकान को खरीदा है। कंपनी इसे गाँधी संग्रहालय के रूप में बदलने की योजना बना रही है। कंपनी विश्वस्तर पर ऐसी विरासतों में अपना धन निवेश करती है।

युवा अधिवक्ता मोहनदास करमचंद गाँधी ने इस घर में 1908 से 1910 तक दो साल का समय बिताया था। गाँधीजी के बहुत करीबी और वास्तुविद हरमान कैलेनबाश की देखरेख में इस घर को बनाया गया था।

इस घर को खरीदने के लिए कंपनी ने अन्य बोली लगाने वालों को पीछे छोड़ दिया। इसमें भारतीय और मलेशियाई कंपनियाँ भी शामिल थीं। भारत सरकार की 'नवरत्न कंपनी' कोल इंडिया लिमिटेड भी इस संपत्ति के अधिग्रहण की इच्छुक थी। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपिता का घर नहीं खरीद पाने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा-मामला राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ा है। सरकार ने इस ऐतिहासिक संपत्ति को खरीदने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.