नवरोज

बसंत की नई कोपलों का पर्व

Webdunia
- दिलीपसिंह वर्मा

ND
पारसी लोग जिस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं वह 'नवरोज' है। भारत के अल्पंख्यक समुदायों में पारसियों की गणना एक बहुत ही दिलचस्प समुदाय के रूप में की जाती है।

लगभग 1200 वर्ष पहले इन लोगों को ईरान से धार्मिक अत्याचारों से बचने के लिए भागनापड़ा था, क्योंकि ईरान के शासक और लोग अन्य धर्म को मानते थे। ईरान से आकर इन लोगों ने भारत में शरण ली। यहाँ आकर ये लोग गुजरात राज्य और बंबई में बस गए।
  पारसी लोग जिस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं वह 'नवरोज' है। भारत के अल्पंख्यक समुदायों में पारसियों की गणना एक बहुत ही दिलचस्प समुदाय के रूप में की जाती है। लगभग 1200 वर्ष पहले धार्मिक अत्याचारों से बचने के लिए भागना पड़ा था।      
यों तो ये लोग अपने 'जरतुश्ती' यानी पारसी धर्म का पालन बड़ी कड़ाई से करते थे, फिर भी अनिवार्य रूप से इन्होंने अपने नए देश के अनेक रीति-रिवाजों को भी अपनाया।

नवरोज प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। असल में पारसियों का केवल एक पंथ-फासली-ही नववर्ष मानता है, मगर सभी पारसी इस त्योहार में सम्मिलित होकर इसे बड़े उल्लास से मनाते हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं और अग्नि मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। 21 मार्च वसंत का पहला दिन होता है, जब सूर्य विषुवत्‌ रेखा पर पहुँचता है और दिन-रात बराबर होते हैं।

इन दिनों अशोक वृक्ष फूलता है और आम के पेड़ों पर मौर आने लगते हैं। पतझड़ में जिन पेड़ों के पत्ते झड़ चुके होते हैं, उन पर वसंत ऋतु में नई-नई कोंपलें निकलने लगती हैं। सारे गाँव-देहात हरियाली का नया बाना धारण करके ऐसे लगते हैं जैसे उनका नया जन्म हुआ हो।

नवरोज को ईरान में ऐदे-नवरोज कहते हैं। यह उत्सव कब आरंभ हुआ। पारसी लोग अक्सर इस त्योहार को 'जमशेद नवरोज' कहते हैं।
Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर