विवाह तो मैंने भी ‍नहीं किया...

कमल संदेश की टिप्पणी पर उमा की चुटकी

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2012 (22:38 IST)
FILE
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के शादी नहीं करने के कथित रूप से उदास रहने संबंधी भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश में की गई टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए तेजतर्रार साध्वी नेता उमा भारती ने बुधवार को कहा कि विवाह तो उन्होंने भी नहीं किया और वह खुश हैं।

उमा ने भाजपा मुख्यायलय में खुशगवार बातचीत के दौरान यह बात कही। उनसे सवाल किया गया था कि ‘कमल संदेश’ में कहा गया है कि राहुल इसलिए दुखी रहते हैं कि उनका विवाह नहीं हुआ है।

साध्वी नेता ने इस सवाल पर हंसते हुए कहा कि आपने गलत व्यक्ति से यह प्रश्न किया है। विवाह तो मैंने भी नहीं किया है। ठहाकों के बीच उन्होंने कहा कि मैंने विवाह नहीं किया है और मैं बहुत संतुष्ट और खुश हूं। शादी मामले से इतर हालांकि उमा ने राहुल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस गुरु -चेला जोड़ी (दिग्विजयसिंह तथा राहुल गांधी) का एक ही काम है। कभी आजमगढ़ की ‘तीर्थयात्रा’ पर जाना। कभी पैदल चल देना। कभी कहीं खड़े होकर पकौड़े खा लेना। और इस सबमें नाकाम होने के बाद ओबीसी आरक्षण कोटा में से मुसलमानों को कोटा देने का घिनौना काम कर डालना।

उन्होंने कहा कि वे यह नहीं बताएंगी कि इनमें गुरु कौन है और चेला कौन? क्योंकि ये दोनों अपनी गुरु-चेला की भूमिका को समय-समय पर बदलते भी रहते हैं। (भाषा)

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर