अभिनेता रणबीर कपूर पर जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2013 (00:43 IST)
FILE
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका। दरअसल रणबीर अपने साथ कुछ अघोषित वस्तुएं ले जा रहे थे। हालांकि जुर्माना चुकाने के बाद उन्हें ये वस्तुएं ले जाने की इजाजत मिल गई।

एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने यहां बताया कि रणबीर को जुर्माने के साथ सीमा शुल्क भी चुकाना पड़ा था। अधिकारी ने कहा कि अभिनेता को तीन लाख रुपए मूल्य की उनकी निजी वस्तुओं के लिए एक लाख रुपए की राशि सीमा शुल्क के तौर पर चुकानी पड़ी। इसके अलावा उन्हें 70000 रुपए का जुर्माना भी चुकाना पड़ा।

सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, 30 वर्षीय अभिनेता को अपने साथ कुछ निजी वस्तुएं ले जाते हुए पाया गया जिसकी उन्हें सीमा शुल्क अधिकारियों को सूचित करने की आवश्यकता थी। सीमा शुल्क के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के मुताबिक अभिनेता को बुधवार को दो बजे रात को रोका गया था और जब वे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से गुजर रहे थे तब नियमित जांच के तहत उनके सामान की भी जांच की गई।

अधिकारी ने कहा, चूंकि रणबीर के पास उतनी रकम नहीं थी इसलिए उन्हें तीन बजे सुबह छोड़ दिया गया और उनके सामान को हवाई अड्डा प्रशासन की निगरानी में सौंप दिया गया। अभिनेता के कर्मचारी सुबह हवाई अड्डा पहुंचे और उन्होंने रकम जमा कराई जिसके बाद उनके सामान को छोड़ दिया गया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया