ओडिशा में 14 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2012 (19:23 IST)
FILE
ओडिशा के गंजम जिले में पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ताओं की मदद से कम से कम 14 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। इन लड़कियों को कथित रूप से तस्करी करके चेन्नई ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

वैद्यनाथपुर पुलिस थाने के अधिकारी दीपक मिश्र ने कहा, हमने उन्हें मंगलवार को रेलवे स्टेशन जाते वक्त पकड़ा। लड़कियों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है और उन्हें बाल संस्था को सौंपा गया है, जबकि आरोपियों और चार पीड़ितों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पोलासारा से दो महिलाएं इन लड़कियों को कपड़ों के उद्योग में काम कराने के लिए चेन्नई ले जा रही थीं। बाल संगठन 'चाइल्ड लाइन' की कार्यकर्ता प्रनति कौर ने कहा कि वे बच्चों के पते की जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, बच्चों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद जिला बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें उनके परिवार से मिलाया जाएगा। हम यह भी सत्यापित करेंगे कि क्या बच्चों को उनके माता-पिता की रजामंदी से चेन्नई ले जाया जा रहा था या नहीं?

' कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' के प्रांतीय संयोजक सुधीर सबात ने कहा कि गंजम, गजपति और कंधमाल जिलों के गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को दलालों द्वारा अन्य राज्यों में तस्करी के जरिए भेजा जा रहा है, जहां उन्‍हें अच्छे वेतन पर नौकरियों का वादा किया जाता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में उन्हें खतरनाक कार्यों में शामिल किया जाता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि मुख्य जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए। (भाषा)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप