गाँधीनगर में अब नहीं टूटेंगे मंदिर

सिंघल ने की महमूद गजनवी से मोदी की तुलना

Webdunia
शुक्रवार, 21 नवंबर 2008 (22:22 IST)
विश्व हिंदू परिषद के दबाव के कारण गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी गाँधीनगर में अवैध रूप से निर्मित मंदिरों को हटाने की अपनी मुहिम शुक्रवार को रोकनी पड़ी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं के खिलाफ मुहिम की आज सुबह समीक्षा की और इसे कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया।

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल और मोदी के बीच एक बैठक हुई। विहिप ने मंदिरों का अतिक्रमण हटाने की मुहिम फौरन रोकने की माँग की थी।

विहिप के सचिव रणछोड़ भार्गव ने कहा कि बैठक में सिंघल ने राजधानी में मंदिर ध्वस्त करने के लिए और विहिप के राज्य संयुक्त सचिव अश्विन पटेल को गिरफ्तार करने के लिए मोदी से अपनी नाराजगी जाहिर की।

सिंघल ने कल उन जगहों का दौरा भी किया था, जहाँ मंदिर ध्वस्त किए गए थे। दौरे के बाद सिंघल ने भाजपा सरकार की यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह महमूद गजनवी के कार्य को दोहरा रही है, जिसने मध्यकालीन गुजरात में बड़ी संख्या में मंदिरों को नष्ट कर दिया था।
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप