तेलंगाना मुद्दे पर भाजपा विधायकों का हंगामा

Webdunia
मंगलवार, 8 दिसंबर 2009 (12:53 IST)
तेलंगाना की चिंगारी ने आज भाजपा को भी अपनी जद में ले लिया। टीआरए स द्वार ा आहू त बं द क े अगल े ह ी दि न राज्य के भाजपा विधायकों ने सुबह जमकर हंगामा किया। सभी विधायक 'जय तेलंगाना... 'जय-जय तेलंगाना' के नारे लगा रहे थे।

न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया के हवाले से आई खबरों के मुताबिक के. चंद्रशेखर राव की अगुआई वाली टीआरएस और भाजपा ने धमकी दी है कि सरकार विधानसभा में इस मुद्दे पर रिजोल्यूशन प्रस्ताव पेश करे। इसमे ं य ह उल्ले ख किय ा जा ए क ि सरका र अल ग तेलंगान ा राज् य क ी माँ ग क ो जाय ज मानत ी है । यद ि ऐस ा नही ं किय ा गय ा त ो वे विधानसभा क ी कार्यवाह ी चलने नही ं देंगे। हालाँकि मुख्यमंत्री यह साफ कर चुके हैं कि यह मसला उनके हाथ में नहीं है। इस पर कोई भी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी करेंगी।

टीआरएस ने अपनी माँग के समर्थन में सरकार पर दबाव बनाने के लिए दस दिसंबर को 'एसेंबली चलो' अभियान का आह्वान भी किया है। इसमें छात्र, वकील और समाज के कई अन्य वर्गों से शामिल होने की अपील की गई है। इस दौरान तनावपूर्ण हालात बनने के मद्देनजर सभी आईपीएस अफसरों से हैदराबाद में बने रहने को कहा गया है।

कल सोनिया से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री : तेलंगाना के मसले पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री के. रोसैया दिल्ली जाएँगे। कल सोनिया गाँधी का जन्मदिन है। माना जाता है कि इस मौके पर रोसैया की उनसे चर्चा हो सकती है।

मुश्किल में सरकार : सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के मुद्दे पर राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। कारण, विधानसभा में कांग्रेस के 155 विधायकों में से 100 आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों से आते हैं। वे तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा देने के खिलाफ हैं।

इसके अलावा तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य विधायकों की पृष्ठभूमि भी हैदराबाद से जुड़ी हुई है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालना राज्य मंत्रिमंडल के लिए इतना आसान नहीं होगा। (वेबदुनिय ा न्यू ज)

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

बांडीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी

धधक रहा सूरज, बरस रही आग, 31 की मौत, कानपुर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, भड़के हिंदू संगठन, मुंबई पुलिस ने किया इलाज

दिल्ली जलसंकट को लेकर आप भाजपा आमने सामने, BJP ने किया शहर भर में प्रदर्शन

NEET के 7 माफियाओं की पुलिस को तलाश, पेपर लीक में 11 परीक्षार्थियों से पूछताछ करेगा EOU