दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2011 (11:56 IST)
दिल्ली में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और शीतलहर जारी रही।

दिल्ली में न्यूनतम तापतान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालाँकि शहर में घना कोहरा नही होने की वजह से थोड़ी राहत रही। अच्छी दृश्यता के कारण आईजीआई हवाई अड्डे से उड़ान सेवा सामान्य रूप से जारी है।

कम तापमान और उत्तरी पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राजधानी में 26 दिसंबर से ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग के आँकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में अधिकतम तापमान 28 जनवरी 2004 को 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 16 जनवरी 1935 को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या बोली दिल्ली भाजपा?

मणिपुर को न्याय दिलाइए, Manipur हिंसा की लोकसभा में गूंज

पिघल कर 10 से 12 फुट का हुआ अमरनाथ हिमलिंग, 2 माह पहले 22 फुट का था

बिरला ने आपातकाल की लोकसभा में निंदा की, विपक्ष का हंगामा

असम में बाढ़ की हालत में कुछ सुधार, डेढ़ लाख अब भी प्रभावित