नेहरू तारामंडल में दिखाया जाएगा 'चंद्रयान'

Webdunia
बुधवार, 16 जुलाई 2008 (15:20 IST)
अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग 'चंद्रयान-1 अभियान' पर बने वृत्तचित्र को यहाँ नेहरू तारामंडल में देख सकते हैं। तारामंडल के निदेशक पीयूष पांडेय ने यहाँ कहा तारामंडल के विशेष कार्यक्रम 'चाँद की जीत और सूरज के रहस्य' शीर्षक के कार्यक्रम के तहत ये वीडियो दिखाए जाएँगे। मानव ने 1969 में चाँद पर कदम रखा था।

तारामंडल में 10 मिनट का वृत्तचित्र दिखाया जाएगा जिसमें धुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण, चंद्रमा पर भेजे जाने वाले उपकरण तथा चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए भेजे जा रहे एमआईपी को चाँद पर उतरते हुए दिखाया जाएगा।

चंद्रयान-1 चाँद के लिए भारत का पहला अभियान है। इसे इस साल सिंतबर में रवाना किया जाएगा। इस वीडियो के अलावा 20 मिनट का एक कार्यक्रम सूरज के रहस्य शीर्षक से भी दिखाया जाएगा। इसमें सूरज के बारे में जानकारी दी जाएगी। पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से हिन्दी, मराठी और अंग्रेजी में तैयार किया गया है।
Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान