पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन

Webdunia
रविवार, 8 सितम्बर 2013 (14:28 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और देश के पूर्व विदेश सचिव रोमेश भंडारी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात यहां निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। भंडारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भंडारी को अग्नाशय का कैंसर था और पिछले 3 हफ्तों से वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

मेदांता अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि भंडारी को 31 अगस्त को भर्ती किया गया था। वे कुछ समय से बीमार थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया और अंगों के काम करना बंद करने के बाद शनिवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उन्हें एक ‘कुशल प्रशासक’ बताया। भंडारी दिल्ली के उपराज्यपाल और त्रिपुरा एवं गोवा के राज्यपाल भी रह चुके थे।

उन्हें जुलाई 1996 में उत्तरप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था, तब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। वह 1985-86 के बीच देश के विदेश सचिव थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सेवानिवृत्ति के बाद भंडारी को कांग्रेस के विदेश प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

भंडारी 29 मार्च 1928 को लाहौर में जन्मे थे। वे 1950 में न्यूयॉर्क के भारतीय वाणिज्य दूतावास में उपवाणिज्य दूत के तौर पर भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। (भाषा)

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

पोहे के अपमान पर भड़क गए लोग, इंदौरी पोहा को लेकर लड़की ने सोशल मीडिया में कही थी ये बात

मध्यप्रदेश की सियासत के 5 दिग्गज जिनके सियासी भविष्य़ का फैसला करेंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

चक्रवाती तूफ़ान रीमल से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित

दुमका में PM मोदी बोले, नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है झारखंड

नर्सिंग घोटाले पर CM के सख्त तेवर, 31 जिलों के 66 कॉलेज होंगे बंद,देखें पूरी सूची