पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन

Webdunia
रविवार, 8 सितम्बर 2013 (14:28 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और देश के पूर्व विदेश सचिव रोमेश भंडारी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात यहां निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। भंडारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भंडारी को अग्नाशय का कैंसर था और पिछले 3 हफ्तों से वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

मेदांता अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि भंडारी को 31 अगस्त को भर्ती किया गया था। वे कुछ समय से बीमार थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया और अंगों के काम करना बंद करने के बाद शनिवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उन्हें एक ‘कुशल प्रशासक’ बताया। भंडारी दिल्ली के उपराज्यपाल और त्रिपुरा एवं गोवा के राज्यपाल भी रह चुके थे।

उन्हें जुलाई 1996 में उत्तरप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था, तब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। वह 1985-86 के बीच देश के विदेश सचिव थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सेवानिवृत्ति के बाद भंडारी को कांग्रेस के विदेश प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

भंडारी 29 मार्च 1928 को लाहौर में जन्मे थे। वे 1950 में न्यूयॉर्क के भारतीय वाणिज्य दूतावास में उपवाणिज्य दूत के तौर पर भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। (भाषा)

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, 64 घायल

Weather Update : केरल में भारी बारिश, मछुआरों को चेतावनी, 2 जिलों में रेड अलर्ट

लोकसभा चुनाव : BJP और RSS को लेकर राहुल गांधी ने किया यह दावा...

Lok Sabha Election 2024 : छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 8 राज्यों की 58 सीटों के लिए 25 मई को होगा मतदान

तमिलनाडु में परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताया यह कारण...