फैलिन के लपेटे में आया मालवाहक जहाज!

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2013 (12:19 IST)
PTI
कोलकाता। चक्रवात फैलिन के कारण समुद्र में विपरीत हालात के बीच एक मालवाहक जहाज एमवी बिंगो संभवत: डूब गया है जबकि इसके चालक दल के सदस्य अंतिम बार पश्चिम बंगाल के सागर के पूर्व में लाइफबोट पर नजर आए।

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के अध्यक्ष आरपीएस कहलो ने कहा कि पनामा पंजीकृत मालवाहक जहाज एमवी बिंगो के डूबने की आशंका है। इसके चालक दल के सदस्यों को शनिवार को तट से 25 किलोमीटर दूर सागर के पूर्व में देखा गया।

8,000 टन लौह अयस्क से लदा यह मालवाहक जहाज चीन के लिए निकला था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि समुद्र में विपरीत हालात से नुकसान के बाद इसने वापस आने की कोशिश की हो।

कहलो ने कहा कि तटरक्षक से जुड़ा डोर्नियर विमान और एक हेलिकॉप्टर जहाज की तलाश कर रहा है। इस पर चालक दल में 19 चीनी और इंडोनेशिया का एक नागरिक है।

अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि 2004-05 में निर्मित यह एमवी बिंगो डूब गया है, क्योंकि चालक दल के सदस्यों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है। कहलो ने उम्मीद जताई कि वे सुरक्षित होंगे। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया