बांद्रा-वर्ली सी-लिंक खुला

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2009 (22:47 IST)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के विकास क्रम पर बांद्रा-वर्ली को जोड़ने के लिए बने बेजोड़ पुल सी-लिंक पर बुधवार को मुंबईवासियों ने गाड़ियाँ दौड़ाईं। प ुल का नाम राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया है। हालाँकि विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रही हैं।

पुल को आज सुबह आम जनता के लिए खोल दिया गया। खोलने के साथ ही पुल से गुजरने के लिए कारों की लंबी कतार लग गई थी।
आज से पाँच दिन तक पुल से गुजरने वाले वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शहर योजना विशेषज्ञ के अनुसार बांद्रा की ओर से प्रवेश के समय तो ठीक रहा, लेकिन वर्ली की तरफ निकलने पर दो लाइन सड़क के कारण वाहन कछुआ गति से आगे बढ़ती हैं। यह समस्या भविष्य में भी परेशान कर सकती है।

अपनी कार से पुल पर यात्रा करने वालों का कहना है कि जिस पुल पर सात या दस मिनट लगना चाहिए, वहाँ भारी भीड़ के कारण 30 मिनट का समय लग गया।

समुद्र के बीच बने इस खूबसूरत पुल से समुद्र का नजारा लेने के लिए कई लोगों ने पूरे परिवार के साथ कार में बैठ कर इसका आनंद लिया।

पुल पर कई कार चलाने वालों ने कहा कि भारी टोल टैक्स के बावजूद वे इस पुल से यात्रा करना पसंद करेंगे। हालाँकि कुछ लोगों ने इसे आम मुंबईकरों के लिए काफी महँगा बताया।

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस