ममता बेनर्जी ने फिर खोया आपा

Webdunia
बुधवार, 20 फ़रवरी 2013 (19:53 IST)
FILE
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं, जब एक संवाददाता ने उन्हें बताया कि मजदूर संघों की हड़ताल का राज्य में आंशिक प्रभाव पड़ा है।

ममता ने अपना आपा खो दिया और कहा, आप किस मीडिया समूह से हैं? आप किसी खास मीडिया समूह से हैं, इसलिए आप इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कृपया जाकर उन बाजारों को देखिए। संवाददाता ने ममता से कहा था कि दुकानें एवं बाजार बंद थे और अधिकांश बसें एवं टैक्सी सड़कों से नदारद थे।

संवाददाता के जिरह करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, क्या आप यहां अपने दल का विचार बताने आए हैं? आप अपनी सीमा लांघ रहे हैं। उन्होंने कहा, आप अपने अखबार की नीतियों के अनुसार अपने विचार रख सकते हैं। यह आपका व्यवसाय है।

उन्होंने कहा, माकपाई चैनलों के कई लोग यहां आते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें गर्दन पकड़कर धकियाने को नहीं कहा। हाल ही में ममता ने ‘माटी उत्सव’ के दौरान एक फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की चेतावनी दी थी। (भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा