महाराष्ट्र की सरकारी वेबसाइटें मराठी में भी

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2010 (21:41 IST)
महाराष्ट्र की सभी सरकारी वेबसाइट्स जल्द ही मराठी भाषा में भी नजर आएँगी। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार शाम एक समारोह में घोषणा की कि विभिन्न विभागों की वेबसाइटें जल्द ही मराठी भाषा में भी होगी और इनका स्वरूप भी काफी बेहतर होगा।

चव्हाण ने यह घोषणा उस वक्त की जब ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ और ‘मराठी अभ्यास केंद्र’ ने सरकारी वेबसाइट्स मराठी में होने की जरूरत बताई।

इस समारोह में एक पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें अंग्रेजी की सभी वेबसाइटों के बारे में लिखा गया है। इस पुस्तक में शामिल वेबसाइट की सूची में महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, साइबर अपराध, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, एमएमआरडीए, बंबई उच्च न्यायालय और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट के भी नाम दिए गए हैं। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान