माओवादियों ने तीन युवकों को मारी गोली

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2009 (11:59 IST)
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आज मिदनापुर दौरे से महज कुछ घंटे पहले जिले के कुसबानी जंगल में माओवादियों ने तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहाँ से करीब 70 किलोमीटर दूर कुसबानी जंगल में एक सड़क किनारे से तीन युवकों के शव पाए गए। उन्होंने बताया कि ये शव गोलियों से छलनी थे और उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इनकी पहचान लख्खी दास, जयराम मांडी और मनोरंजन के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने शव के पास एक पर्ची छोड़ दी थी, जिस पर इन तीनों को पुलिस का मुखबीर और माकपा कार्यकर्ता होने के कारण ये सजा देने की बात कही गई है। सूत्रों ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिराकर झारग्राम शहर के रास्ते को नाकेबंदी कर दी गई। (भाषा)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

भिंड दूषित जल मामले में सख्त CM यादव, संचालन करने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

kanchenjunga express train accident : सुबह से ही खराब था ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम, कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना मामले में बड़ा खुलासा