राजस्थान के 34 विधायकों में 12 हमनाम

Webdunia
सोमवार, 15 दिसंबर 2008 (19:26 IST)
राजस्थान विधानसभा में इस बार करीब एक दर्जन समान नाम वाले 34 विधायक चुने गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। तेरहवीं विधानसभा में अशोक नाम के चार विधायक है। इनमें अशोक गहलोत (सरदारपुरा), अशोक (खंडार), कांग्रेस तथा भाजपा के अशोक परनामी (आदर्शनगर) और अशोक डोगरा (बूंदी) शामिल हैं।

इतनी ही संख्या में बाबू नाम के विधायक हैं । कांग्रेस के बाबूलाल नागर (दूदू), भाजपा के बाबूलाल (कठूमर), बाबूलाल खराडी (झाडोल) तथा बाबूसिंह राठौड़ (शेरगढ़) से चुने गए हैं। गंगा नाम के चार विधायक कांग्रेस के हैं। इनमें गंगाजल (सूरतगढ़), गंगासहाय (आमेर), गंगा (पिण्डवाडा आबू) तथा गंगादेवी (बगरु) से हैं।

गजेन्द्रसिंह (वल्लभनगर) कांग्रेस तथा गजेन्द्रसिंह (लोहावट) भाजपा और अर्जुनसिंह (बासवाड़ा) एवं अर्जुन लाल (बिलाड़ा) से निर्वाचित हुए हैं।
सदन में शंकर और रामलाल नाम से भी तीन-तीन विधायक होंगे। इनमें कांग्रेस के शंकर लाल (चौरासी), शंकर (कपासन), भाजपा के शंकरसिंह (ब्यावर), कांग्रेस के रामलाल मेघवाल (जालौर), रामलाल (मांडल) और भाजपा के रामलाल गुर्जर (आसींद) शामिल हैं।

कांग्रेस के सुरेन्द्रसिंह (चितौड़) और सुरेन्द्र कुमार (सांगवाडा) कैलाशचंद्र त्रिवेदी (सहाड़ा), कैलाशचंद मीना (मनोहरथाना) तथा भाजपा के कैलाश भंसाली (जोधपुर) भी एक नाम राशि के हैं।

सदन में राजेन्द्र नाम के पाँच विधायक होंगे। इनमें भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ (तारानगर), राजेन्द्रसिंह (शाहपुरा), कांग्रेस के राजेन्द्र पारीक (सीकर), राजेन्द्रसिंह (बेंगू) तथा बसपा के राजेन्द्रसिंह (उदयपुरवाटी) से निर्वाचित हुए हैं। रतनगढ़ से भाजपा के राजकुमार रिणवा और बसपा के राजकुमार शर्मा (नवलगढ) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?