सिख प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2009 (12:51 IST)
सिखों के खिलाफ 1984 के दंगों में केंद्र की कथित निष्क्रियता के विरोध में समुदाय के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लुधियाना-दिल्ली खंड के अंतर्गत रेल पटरियों को जाम कर दिया।

WD
दंगा पीड़ित एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीतसिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने यहाँ रेल पटरियों को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

इसके परिणामस्वरूप सुबह सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर ही रोक लिया।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बाद में इस ट्रेन को धुरी होकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना किया गया।

सिख समूह दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की माँग को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गत तीन नवम्बर को सिख समूहों ने पंजाब बंद का आह्वान किया था। (भाषा)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान