60 साल की उम्र में बनी मां, डॉक्टर हुए हैरान

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2013 (16:08 IST)
FILE
इंदौर। नाती-पोते खिलाने की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करके डॉक्टरों को हैरत में डाल देने वाली 60 वर्षीय महिला ने यहां शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में बच्ची को जन्म दिया।

एमवायएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री मथूरिया ने शुक्रवार को बताया कि लीलाबाई (60) ने गुरुवार, 13 जून को अस्पताल में करीब 45 मिनट चले सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।

स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान की इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक की मदद से महिलाएं ज्यादा उम्र में भी संतान सुख हासिल कर सकती हैं, लेकिन लीलाबाई का मामला इसलिए दुर्लभ है, क्योंकि उसने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करके बच्ची को जन्म दिया।

गायत्री ने बताया कि प्रसूता के पति की उम्र 70 साल है। इस दंपति की पहले से 2 बेटियां और 1 बेटा है। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय महिला के पेट का आकार बढ़ने पर उसके परिजन को पहले-पहल लगा कि ऐसा किसी बीमारी के चलते हो रहा है, लेकिन जब उसकी मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। (भाषा)
Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

live : लोकसभा चुनाव छठे चरण का मतदान, बांसुरी स्वराज ने डाला वोट

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई