महाराष्ट्रीयन परिवारों में उत्सवी माहौल

महालक्ष्मी को लगेगा महानैवेद्य

Webdunia
ND

गुरुवार को मराठीभाषी परिवारों में विशेष रौनक नजर आ रही थी। हर कोई महालक्ष्मी के स्वागत के लिए उत्सुक था। मन में अटूट श्रद्धा व उत्साह के साथ परिवार में सुख-समृद्धि की कामना लिए महालक्ष्मी की स्थापना की गई। 'महालक्ष्मी आली सोन्याच्या पाउलाने आली' के आह्वान के साथ महालक्ष्मी को भक्तिभाव से विराजित किया गया। वहीं शुक्रवार को महालक्ष्मी को कई प्रकार के व्यंजनों का महानैवेद्य लगाया जाएगा।

गुरुवार को विधि-विधान से घर-घर में महालक्ष्मी की स्थापना ज्येष्ठा-कनिष्ठा के रूप में हुई। दोनों के मध्य में गणेश 'बाळा' स्थापित किए गए। मान्यतानुसार अपने मायके में आई महालक्ष्मी की खूब आवभगत की जाती है और परिवार का प्रत्येक सदस्य उनकी आवभगत में लगा रहता है।

शुक्रवार को सोलह प्रकार की सब्जियाँ, पूरणपोळी, लड्डू, कढ़ी, पातळभाजी आदि पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इसी के साथ ब्राह्मण, सुहागिन, मुंजा आदि के साथ कई रिश्तेदार व परिचितों को भोजन कराया जाता है।

ND
आकार एक, फिर भी छोटी-बड़ी दिखती है :- महालक्ष्मी की एक खासियत है कि वैसे तो ज्येष्ठा कनिष्ठा दोनों के मुखौटे, धड़ व हाथ सभी बिलकुल एक समान आकार के होते हैं लेकिन स्थापित करने के बाद अपने आप ही छोटी व बड़ी दिखाने लगती हैं। यह किसी एक घर में नहीं बल्कि प्रत्येक घरों में ऐसा ही देखने को मिलता है।

इसके साथ ही घर की महिलाएँ रात में महालक्ष्मी के सामने एक कटोरी में हल्दी कुंकु समतल (प्लेन) करके रखती हैं, लेकिन सुबह उनमें अपने आप ही उँगलियों के निशान नजर आते है। मान्यता है कि रात्रि में महालक्ष्मी आकर हल्दी कुंकु लगाती है।

Show comments

श्री बदरीनाथ अष्टकम स्तोत्र सर्वकार्य सिद्धि हेतु पढ़ें | Shri Badrinath Ashtakam

तिरुपति बालाजी मंदिर जा रहे हैं तो जानिए 5 खास बातें

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Neem Puja vidhi: कैसे करें नीम के पेड़ की पूजा कि होगा मंगल दोष दूर

lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

24 मई 2024 : आपका जन्मदिन

24 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Vastu tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, धन की होगी हानि