भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक

Webdunia
ND

बुधवार को ग्वालियर, दिगंबर जैन नसिया जी में 21 फुट ऊँची भगवान शांतिनाथ की अद्भुत प्रतिमा का पंचामृत से महामस्तकाभिषेक मुनिश्री के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पं. अजीत कुमार शास्त्री, पं. चंद्रप्रकाश चंदर के मार्गदर्शन में हुआ।

भगवान शांतिनाथ के गर्भ कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मुनिश्री सौरभ सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर भगवान का अभिषेक तो हम सभी प्रतिदिन जिनालय में देखकर अपने पुण्य का विस्तार करते हैं, लेकिन महामस्तकाभिषेक देखना और करना बड़े भाग्य से मिलता है।

उन्होंने कहा कि भगवान शांतिनाथ एक नहीं, बल्कि तीन पद के धारी थे। वे चक्रवर्ती, कामदेव एवं तीर्थंकर थे। जब व्यक्ति का पुण्य जाग्रत होता है, तब चक्रवर्ती और वैभवशाली बनता है। भक्ति बढ़ती है तो कामदेव बन जाता है और अंतरंग में धर्म और भक्ति का पूर्ण जागरण होने पर कर्मों का क्षय करते हुए तीर्थंकर बन जाता है।

उन्होंने कहा कि भगवान शांतिनाथ जब चक्रवर्ती अवस्था में थे, तब 32 हजार मुकुटधारी राजाओं ने उनके आगे समर्पण कर दिया था। मुनिश्री ने कहा कि विरासत में हमें क्या मिला, यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम इस संसार को क्या देकर जाएँगे।
Show comments

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Mandir puja samay : मंदिर में यदि इस समय की पूजा तो नहीं मिलेगा फल

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी खुशियां, जानिए 29 मई का दैनिक राशिफल

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर