मुनिश्री अनुकम्पा सागर समाधिस्थ

- विनोद अग्रवाल

Webdunia
ND

जैन मुनि अमित सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री अनुकम्पा सागर (84) ने 21 फरवरी, मंगलवार को शाम 7 बजे डबरा के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा बाजार में समाधि ले ली। यह ग्वालियर जिले में पहला मौका है जब किसी जैन मुनि ने समाधि ली है।

बताया गया है कि मुनि अनुकम्पा सागर अपने गुरु अमित सागर के संघ में भिण्ड से चातुर्मास सम्पन्न कर सोनागिर जा रहे थे। जहां 27 फरवरी को उन्हें मुनि दीक्षा समारोह में सम्मलित होना था। वे भिण्ड से पैदल चलकर ग्वालियर होते हुए मंगलवार दोपहर डबरा आए थे।

उनका यहां रात्रि विश्राम था और बुधवार को उनको सोनागिर के लिए निकलना था। शाम 7 बजे जब वे मुनियों के साथ दिगंबर जैन मंदिर में बैठे थे तभी उनका प्राणांत हो गया और वे उसी अवस्था में बैठे रह गए।

ND
उनका प्राणांत होने के बाद मंदिर में महामंत्र णमोकार का जाप प्रारंभ कर दिया गया। बुधवार को प्रातः नौ बजे सकल जैन समाज द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा बाजार से मुनिश्री की मोक्ष यात्रा प्रारंभ की, जो शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई, ग्वलियर झांसी रोड पर स्थित अरूण जैन की भूमि पर पहुंची, जहां उन्हें समाधिस्थ किया गया।

मुनिश्री अनुकम्पा सागर ने मुनि दीक्षा सन् 1995 में मुनिश्री अमित सागर से ग्रहण की थी। उनका जन्म टुंडला (आगरा) में हुआ था। बचपन से ही उनके संस्कार धार्मिक थे। जीवों के प्रति दया, करूणा का भाव उनके रोम-रोम में समाया था।

पांचवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनका सम्पूर्ण जीवन आत्म कल्याण में लगा रहा। मुनि काल में उन्होंने 15 समाधियां कराईं।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल