मोक्ष का मार्ग अपने हाथ में- दलाई लामा

विश्व प्रसिद्घ कालचक्र पूजा

Webdunia
ND

बोधगया में आयोजित विश्व प्रसिद्घ कालचक्र पूजा के दौरान दलाई लामा ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ और मोह को त्याग कर सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। मोक्ष का मार्ग अपने हाथ में है। उन्होंने कहा कि मन की शुद्घि के लिए प्रयास हो रहे हैं। 21वीं सदी में विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं।

तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने भारतीय दर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अविद्या को हटाकर अपने और दूसरे के जीने का अच्छा मार्ग निकाला जा सकता है। कर्म, सोच एवं वाणी में सुधार से परिवार, समाज और देश में परिवर्तन लाया जा सकता है।

ND
विभिन्न क्षेत्रों से आए बौद्घ आचार्यों से उन्होंने अपील की कि वे अपने कर्म क्षेत्र में शांति का संदेश फैलाएं। इससे पूर्व धर्मगुरु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में अहिंसा, व धार्मिक सहिष्णुता की परंपरा रही है। यही बौद्घ धर्म का आधार भी है।

एक बौद्घ होने के नाते मैं भी इस पर विश्वास करता हूं। इन विचारों को मानने के कारण मैं भी स्वयं को भारतीय मानता हूं। उन्होंने कहा कि भारत की यह अवधारणा विश्व में सबसे अनूठा है। यह कहीं और देखने को नहीं मिलता।

उल्लेखनीय है कि कालचक्र पूजा में भाग लेने के लिए चीन, म्यांमार, नेपाल, भूटान और जापान सहित विभिन्न देशों से लगभग तीन लाख श्रद्घालु बोधगया पहुंचे हैं। दलाई लामा 7 जनवरी तक यहां प्रवचन देंगे।

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल (14 मई 2024)

14 मई 2024 : आपका जन्मदिन

14 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?

Budh in mesh : बुध का मेष राशि में गोचर 5 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य