व्यक्तित्व को निखारती है सहनशीलता

वाणी है वशीकरण मंत्र

Webdunia
सभी धर्मों में बताया गया है कि सहनशीलता हमारे व्यक्तित्व को निखारती है। सहनशील व्यक्ति अपने जीवन में नहीं प्राप्त होने वाली वस्तु को भी सुगमता से हासिल कर लेता है। यहाँ तक कि वह साधना के मार्ग पर आगे बढ़कर सिद्धि को भी प्राप्त करने की क्षमता रखता है।
WD

लेकिन जब यही सारी बातें एक अहंकारी व्यक्ति के जीवन से गौण हो जाती है तो वह सहनशीलता के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाता है। वह फूल तो सकता है, पर फलित या पुष्पित नहीं हो सकता।

हमें अहंकार दिखाई नहीं देता, पर हमेशा हमारे सिर पर ही सवार रहता है। सहनशील व्यक्ति गंभीर तथा कम बोलने वाला होता है। वह जब भी बोलेगा, अपनी भाषा में मिठास और योग्य का ध्यान रखते हुए ही बोलेगा। वह सिर्फ उतना ही बोलेगा, जिसमें उसकी बात का सम्मान हो।

वाणी और व्यवहार व्यक्ति के चिंतन की कसौटी है। वाणी वशीकरण मंत्र है। संयमित बोलने वाला अनेक झंझटों से अपने आप को बचाता है जबकि अधिक बोलने वाला अनेक मुसीबतों को निमंत्रण देता है। वह स्वयं अपनी नजरों में भी गिर जाता है। व्यक्ति को हमेशा अच्छे विचारों अथवा चिंतन में रहना चाहिए।

ND
यह भी एक परम सत्य है कि जहाँ स्नेह हो, वहाँ लक्ष्मी स्वयं दौड़ी चली आती है। पुण्य योग से अर्जित लक्ष्मी का सदुपयोग ही जीवन में शांति का कारण बनता है। जीवन पर अकेले हमारा ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी उतना ही अधिकार है, जितना हमारे बच्चों का, हमारे परिवार का होता हैं।

इसलिए हर व्यक्ति को च‍ाहिए की वह अहंकार का मार्ग छोड़कर सहनशीलता का रास्ता अपनाएँ ताकि उसका, उसके परिवार, समाज और राष्ट्र का जीवन उज्ज्वल हो। यही सहनशीलता व्यक्ति को सिद्धि की प्राप्ति के ओर ले जाती है और ‍मानव जीवन का कल्याण होता है।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त