संक्रांति : महकते व्यंजनों का पर्व

होगी तिल-गुड़ की मिठास

Webdunia
संक्रांति एक बहुत बड़ा त्योहार है। इस दिन सूर्य मकर रेखा पार करके दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। हमारे शास्त्रों में सूर्य को शक्ति को द्योतक माना जाता है। इसी वजह से संक्रांति का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि संक्रांति पर तिल का दान करने से पुण्य मिलता है। सूर्य संक्रमण काल में स्नान करने का भी महत्व माना गया है।

FILE


संक्रांति के कुछ दिनों पूर्व से ही तिल, आटे, गुड़-सेव, सूजी और चावल के लड्डुओं की खुशबू से घर महकने लग‍ते हैं। कहीं आटे को भूंजा जाता है तो कहीं तिल धोकर सुखाई जाती है। मकर संक्रांति के नजदीक आते ही लगभग हर घर में लड्डू बनाने की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं, हो भी क्यों न... संक्रांति के सूर्य संक्रमण काल के इस पर्व को भारत भर में बहुत ही उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है।

FILE


संक्रांति के अवसर पर कई जगह मेलों का आयोजन होता है। इलाहाबाद में तो बड़ा मेला लगता है, यहां नदी के तट पर सुबह से स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगती है। यहां के पवित्र घाट में जाकर हर कोई स्नान करता है और तिल का दान करता है। दूसरी ओर संक्रांति का पर्व नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है। हर जगह और घर की अपनी अलग-अलग परंपराएं होती हैं। कुछ भी हो पर संक्रांति पर तिल के लड्डू तो बनते ही हैं।

FILE


बाजारों में इस बार संक्रांति के लड्डुओं पर भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। तिल के साथ सभी कुछ बहुत महंगा होने के कारण कई परिवार तो शगुन के तौर पर थोड़े से लड्‍डू बना कर ही काम चलाने के बारे में सोच रहे हैं। इतना ही नहीं रंगबिरंगी पतंगों पर भी महंगाई की मार दिखाई दे रही हैं। भारत भर में मनाया जाने वाला पंतगबाजी का पर्व पंतग उड़ाने के शौकिनों भी महंगाई के कारण खल रहा हैं।

FILE

संक्रांति के लड्डुओं का ठंड के मौसम को ध्यान रखते हुए विशेष महत्व है। हर बार ऐसा होता है कि संक्रांति के समय ठंड बहुत ज्यादा होती है। तिल और गुड़ गर्म होते हैं, इसलिए तिल के पकवान ठंड में स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी माने गए हैं और यह परिवार के सदस्यों को पसंद भी होते हैं। अत: तिल-गुड़ के इस पर्व पर हमें तिल की उपयोगिता को ध्यान में रखकर संक्रांति का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाना चाहिए।



वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

सभी देखें

धर्म संसार

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल