समर्पण से मिलेगी भगवान की कृपा

प्रभु कृपा की प्राप्ति शरणागति से संभव

Webdunia
FILE

भगवान को केवल भगवान की कृपा से ही जाना जा सकता है। उनकी कृपा भक्त पर तभी होती है जब वह मन, बुद्धि से शरणागत होता है।

अगर साधक मन और बुद्धि से समर्पण नहीं करता तो वह भगवान की कृपा नहीं पा सकता। उसके बाद वह दुनिया को दिखाने के लिए चाहे मंदिर में जाकर कितना ही माथा टेके, उसको भगवान नहीं मिलेंगे। भगवान न ही अकारण किसी पर कृपा करते हैं और न ही अकारण करुणा करते हैं।

FILE
जब बच्चा संसार में आता है। उस समय उसकी जो अवस्था होती है उसे देखकर ही मां उस पर कृपा करती है। उसी प्रकार जब साधक मन के व्यसनों का त्याग करके भगवान की शरण में जाता है, तब उनकी कृपा साधक पर होती है।

भगवान ने गीता में कहा भी है - जो मेरी शरण में आते हैं, वे भवसागर पार कर लेते हैं, क्योंकि जिस प्रकार किसी अबोध बच्चे की सारी जबाबदारी उसकी माता वहन करती है। उसी प्रकार मन और बुद्धि से जब भक्त भगवान के शरण में जाता है, तब उसकी सारी जिम्मेदारी वे खुद उठाते हैं।

जिस प्रकार इंद्र की लाख कृपा के बाद भी उल्टे घड़े में एक बूंद भी पानी नहीं जा सकता है। उसी प्रकार मन, बुद्धि से भोग करने वालों को भगवान का अनुराग नहीं मिल सकता।

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

seeta navami 2024 : जानकी जयंती पर जानें माता सीता की पवित्र जन्म कथा