भगवान परशुराम मंदिर

धर्म रक्षा के लिए लिया था अवतार

Webdunia
ND

अधर्मियों का नाश करने वाले भगवान परशुराम के ग्वालियर में तीन स्थानों पर मंदिर हैं। सबसे प्राचीन मंदिर नई सड़क स्थित आपटे की पायगा में है। जहां नियमित रूप से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा उपनगर ग्वालियर स्थित किलागेट व मुरार स्थित घासमंडी में भी है।

लगभग सौ वर्ष पुराना भगवान परशुराम का मंदिर नई सड़क स्थित आपटे की पायगा में स्थित है। इस मंदिर की देखरेख भागवत परिवार द्वारा की जाती है। शरद भागवत तीसरी पीढ़ी के हैं, जो निरंतर यहां प्रतिदिन भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

इस मंदिर में भगवान परशुराम के उनके दोनों भाई काल और काम दोनों तरफ हैं। वहीं पास में ही माता रेणुका व गणेश जी की मूर्ति भी है। यह प्राचीन मंदिर दक्षिण भारत के मंदिरों जैसा बना है।

ND
यहां विराजित यह मूर्तियां महाराष्ट्र से लाईं गई थी। प्रतिदिन पूजा-अर्चना के अलावा हर गुरुवार व ग्यारस को भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।

उपनगर ग्वालियर में स्थित घासमंडी मुरार में भगवान परशुराम का मंदिर लगभग 10 वर्ष पूर्व बनाया गया है। इसमें भगवान परशुराम के साथ हनुमानजी, शंकरजी की भी प्रतिमा स्थापित है। उपनगर स्थित किलागेट पर श्री मंदिर रामजानकी ट्रस्ट का है।

140 वर्ष पूर्व इस मंदिर में 5 वर्ष पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की थी। तब से आज तक समय-समय पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जा रही है।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए