स्पिरिट मशीन’ से आत्मा से बात करने का दावा

आत्माओं से संपर्क करने वाली मशीन का सफल प्रयोग

Webdunia
विक्का धर्म की एक पुजारिन ने दावा किया है कि उन्होंने विवादास्पद ‘स्पिरिट मशीन’ की प्रतिकृति के साथ सफल प्रयोग करके आत्माओं से बात की है। ऐसा माना जाता है कि आत्माओं से बातचीत करने के लिए थॉमस एडीसन ने यह मशीन बनाई थी।

FILE


पुजारिन इप्सिता राय चक्रवर्ती ने अपनी नई पुस्तक ‘स्पिरिट्स आई हेव नोन’ में दावा किया है कि प्रसिद्ध अमेरिकी आविष्कारक एडीसन ने ‘स्पिरिट मशीन’ का भी आविष्कार किया था जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

उन्होंने बताया कि एडीसन का यह उपकरण एक आवृत्ति पर काम करता है जिससे उन तरंगों को पकड़ा जा सकता है जिनकी मदद से आत्माओं का पता लगाया जा सकता है।


ऐसा माना जाता है कि एडीसन और उनके सहायक डॉ. मिलर हचिन्सन आत्माओं से बातचीत करने के लिए एक मशीन बनाने पर काम कर रहे थे लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं है कि वे इसमें सफल रहे या नहीं।

FILE


लेखिका के अनुसार उनसे जब एक वकील ने अपनी मृत पत्नी की आत्मा से बात करने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने इस उपकरण का इस्तेमाल करके कोलकाता में अपनी प्रयोगशाला में सफल प्रयोग किया।

लेखिका ने हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक में लिखा, ‘‘ मैं निजी तौर पर यह प्रयोग करना चाहती थी। मैंने और मेरे छात्रों के छोटे से समूह ने यह प्रयोग किया। यदि आमजन को इस मशीन का पता लग जाता तो दूसरी दुनिया के लोगों के साथ संपर्क करने का अनुरोध करने वाले लोगों की भीड़ लग जाती।’’


चक्रवर्ती ने कहा,'महान वैज्ञानिक एडीसन का यह मानना था कि हमारा शरीर हज़ारों तत्वों से बना है। जब शरीर समाप्त हो जाता है तो य ह तत्व ही रह जाते हैं।

FILE


वे शरीर से अलग हो जाते हैं लेकिन समाप्त नहीं होते और उनसे संपर्क किया जा सकता है। उनका मानना था कि यदि हम कभी इनसे संपर्क स्थापित करने में सफल रहे तो यह केवल वैज्ञानिक तरीकों से ही संभव होगा।’’

ज्ञातव्य है कि भारत में सदियों से पारंपरिक रूप से यह माना जाता रहा है कि आत्मा का अस्तित्व होता है और श्राद्ध पक्ष में उनका आह्वान भी किया जाता है।

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

सभी देखें

धर्म संसार

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर