पितृपक्ष : पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का महापर्व

पितृपक्ष में क्या करें!

Webdunia
ND

पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का महापर्व पितृपक्ष 12 सितंबर से भाद्रपक्ष पूर्णिमा से शुरू हो गया है। आश्विन कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है।

पितृपक्ष अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने, उनका स्मरण करने और उनके प्रति श्रद्धा अभिव्यक्ति करने का महापर्व है। इस अवधि में पितृगण अपने परिजनों के समीप विविध रूपों में मंडराते हैं और अपने मोक्ष की कामना करते हैं। परिजनों से संतुष्ट होने पर पूर्वज आशीर्वाद देकर हमें अनिष्ट घटनाओं से बचाते हैं।

वास्तुविद डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिस तिथि में माता-पिता का देहांत हुआ है, उस तिथि में श्राद्ध करना चाहिए। पिता के जीवित रहते हुए यदि माता की मृत्यु हो गई हो तो उनका श्राद्ध मृत्यु तिथि को न कर नवमीं तिथि को करना चाहिए। इस वर्ष मातृ नवमीं श्राद्ध 21 सितंबर को है।

ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर सूर्यदेव जब कन्या राशि में गोचर करते हैं तब हमारे पितर अपने पुत्र-पौत्रों के यहां विचरण करते हैं। विशेष रूप से वे तर्पण की कामना करते हैं। श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होते हैं और श्राद्ध करने वालों को सुख-समृद्धि, सफलता, आरोग्य और संतानरूपी फल देते हैं।

ND
पितृपक्ष में क्या करें :-

* पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।

* गरीबों और ब्राह्मणों को अपने सामर्थ्यनुसार दान करें।

* शुभ और कोई नए कार्य की शुरुआत न करें।

* पितृस्त्रोत का पाठ करें।

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश

Mavji maharaj : गुजरात के संत मावजी महाराज की 10 भविष्यवाणियां