भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Webdunia
रविवार, 8 फ़रवरी 2009 (13:26 IST)
हॉलैंड और जर्मनी के बीच हुए मैच के परिणाम के बाद फाइनल स्थान सुनिश्चित कर चुकी भारतीय टीम ने चार देशों के पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी।

भारत ने छह मैचों में 11 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रही। अब सोमवार को फाइनल में उसका सामना हॉलैंड से होगा। भारतीय टीम ने मैन ऑफ द मैच रहे राजपालसिंह की बदौलत छठे मिनट में पहला गोल दागा।

मिडफील्डर प्रबोध टिर्की ने सर्कल के पास हिट लिया जो न्यूजीलैंड के गोलकीपर कायले पोंटिफेक्स से डिफ्लेक्ट हुआ और अंत में राजपाल इसे नेट में पहुँचाने में सफल रहे।

न्यूजीलैंड ने 40वें मिनट में निकोलस विल्सन की बदौलत गोल कर स्कोर ।-। से बराबर कर लिया। राजपाल ने 55वें मिनट में दूसरा गोल करके भारतीय टीम को फिर आगे कर दिया।

रिचर्ड पेथरिक ने पेनल्टी कार्नर की बदौलत 62वें मिनट में गोल दागकर न्यूजीलैंड टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया लेकिन भारत ने इग्नेस टिर्की द्वारा 67वें मिनट में किए गए गोल से जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड ने इस श्रृंखला में सिर्फ एक मैच जीता है और वह अंक तालिका में निचले स्थान पर रहा।
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"