असलम खान का हॉकी इंडिया से इस्तीफा

Webdunia
शनिवार, 14 नवंबर 2009 (09:50 IST)
चौतरफा विवादों से घिरी हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद असलम खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

असलम को गत जून में भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने अस्थायी तौर पर पुरुष और महिला हॉकी संघों के विलय से गठित हॉकी इंडिया का महासचिव बनाया था। हॉकी इंडिया का चुनाव 18 नवंबर को होना था, लेकिन इसे फिलहाल टाल दिया गया है। असलम ने कहा कि उन्होंने इससे पहले 24 जुलाई को इस्तीफा दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया था।

चूँकि बीस नवंबर को हॉकी इंडिया का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा इसके अलावा मेरे इस्तीफे का कारण देश के कई अन्य बड़े राज्य हॉकी संगठनों का हॉकी इंडिया की कार्यप्रणाली में लगातार दखल भी है।

अगर हॉकी इंडिया के प्रशासन राज्य संघों की कार्यप्रणाली में दखल देना शुरू करेंगे तो वे भी सहज महसूस नहीं करेंगे। असलम ने कहा कि हॉकी इंडिया के सभी सदस्यों को यह पता था कि इसके गठन के छह महीने बाद नए सिरे से चुनाव ह ोन ा है।

ऐसे में बीस मई को गठित हॉकी इंडिया के छह महीने बीस नंवबर को पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे में सभी अधिकारियों का कार्यकाल बीस नवंबर को पूरा हो रहा है। उधर, विश्व हॉकी महासंघ (एफआईएच) खेल मंत्रालय और राज्य इकाइयों के सदस्यों के बारे में फैसला में हो रही देरी के कारण हॉकी इंडिया के चुनाव के लिए घोषित 18 नवंबर की तारीख को चुनाव हो पाना मुश्किल लग रहा है।

एक सूत्र ने कहा असलम खान पिछले छह महीने से अस्थायी तौर पर काम कर रहे थे और चुनाव की तिथि अभी निश्चित नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपने आपको संस्था से अलग करना ही मुनासिब समझा।

इस बीच भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और बंगाल हॉकी संघ के अध्यक्ष जेबी राय ने अपने मतभेद भुलाकर हाथ मिलाने का फैसला किया है। आगामी 19 नवंबर को राजधानी में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त 19 राज्य संघ भाग लेंगे।

हॉकी इंडिया के सूत्र ने कहा भारतीय हॉकी में जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए इस बात पर किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालाँकि उन्होंने साथ ही कहा कि हॉकी इंडिया में चल रहे सत्ता संघर्ष के बावजूद भारत को विश्वकप की मेजबानी से वंचित नहीं किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को... निजी वीडियो चलाने पर स्टारस्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा

मुझे किसी के अनुमोदन या आश्वासन की जरूरत नहीं है: कोहली

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

गत विजेता चेन्नई 27 रनों से हारकर हुई बाहर, बैंगलुरु के खिलाफ फिनिश नहीं कर पाए माही