आनंद भी बने भारत रत्न के दावेदार

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2012 (08:37 IST)
देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की अर्हता सूची में पहली बार खेलों को शामिल किए जाने के बाद इस पुरस्कार के दावेदारों की लंबी होती सूची में चार बार के विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद का नाम भी औपचारिक रूप से जुड़ गया है।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने घोषणा की कि वह आनंद का नाम देश के इस सबसे बड़े पुरस्कार के लिए भेजेगी। महासंघ ने एक बयान में कहा कि इसके केन्द्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

खेल कोटे से पहली बार भारत रत्न मिल पाने की संभावनाओं के बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ पहले ही देश के प्रथम व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और हॉकी इंडिया इस खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का नाम प्रस्तावित कर चुके हैं।

इस पुरस्कार के सबसे लोकप्रिय दावेदारों में शुमार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का नाम अब तक बीसीसीआई ने नहीं भेजा है। (वार्ता)
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

'मैं तो अपनी टीम बनाऊं', महेंद्र सिंह धोनी ने पोस्ट लिखकर सबको हैरत में डाला

Virat Kohli की सुरक्षा को गंभीर खतरा, अहमदाबाद में मिली धमकी, 4 गिरफ्तार

बाबर के सामने इस पाक कीपर ने पोंछा डॉलर से पसीना, वीडियो हुआ वायरल

बड़े मैचों के हीरो हैं Mitchell Starc, पैसा वसूल परफॉरमेंस देकर गौतम गंभीर का सीना किया चौड़ा

Asian Games में भारत से छिनेगा 1 पदक, महिला मुक्केबाज ने तोड़ा यह डोपिंगरोधी नियम