पुर्तगाल ने तुर्की को 2-0 से हराया

Webdunia
रविवार, 8 जून 2008 (17:37 IST)
पुर्तगाल ने यहाँ तुर्की पर 2-0 की जीत के साथ यूरो 2008 फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। चार साल पहले यूरो 2004 में मेजबान पुर्तगाल को अपने पहले मैच में यूनान के हाथों शिकस्त मिली थी, इसलिए तुर्की के खिलाफ जीत से टीम संतुष्ट होगी।

ग्रुप-ए के मैच में पुर्तगाल के लिए पहला गोल दूसरे हाफ में रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर पेपे ने दागा, जबकि दूसरा गोल इंजरी टाइम में राउल मेरेल्स ने किया।

पुर्तगाल के कोच लुइस फिलिप स्कोलारी ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी टीम की जमकर तारीफ की। तुर्की के कोच फतेह तेरिम ने कहा कि पुर्तगाल ने उनके खिलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया था।

जिनीवा स्टेडियम में दोनों टीमों ने 30 हजार दर्शकों की मौजूदगी में पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 30वें मिनट में गोल करने के करीब पहुँचे, लेकिन विरोधी टीम ने डिफेंडरों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

रोनाल्डो ने 38वें मिनट में बाएँ छोर से जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलकीपर वोलकन के हाथ से छिटककर पोल से टकराकर बाहर निकल ग ई।

तुर्की ने 47वें मिनट में सिमाओ फाल के निहत काहवेकी को गिराने पर पेनल्टी की अपील की, लेकिन जर्मनी के रैफरी हरबर्ट फेंडल ने इसे ठुकरा दिया।

इसके बाद पुर्तगाल के कप्तान नूनो गोम्स भी गोल करने के करीब पहुँचे। गोम्स को सिर्फ गोलकीपर वोल्कन को छकाना था, लेकिन उनका हेडर टाप बार से टकराकर बाहर निकल गया।

पुर्तगाल ने इसके बाद पेपे के गोल की मदद से बढ़त बनाई। रोनाल्डो ने गोम्स को पास दिया, जिन्होंने गेंद पेपे की ओर बढ़ाई जिसे गोल में डालने में उन्होंने कोई गलती नहीं की।

मेरेल्स ने इसके बाद एमरे आसिक के पास पर पुर्तगाल को 2-0 से आगे कर दिया, जो निर्णायक स्कोर रहा। पुर्तगाल अपने अगले मैच में बुधवार को चेक गणराज्य से भिड़ेगा, जिसने अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड को 1-0 से हराया था।

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर