Hanuman Chalisa

अंजू बॉबी जॉर्ज को पदोन्नति

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2009 (12:04 IST)
भारत की लंबी कूद की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को चेन्नई कस्टम्स हाउस ने उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए बिना बारी के पदोन्नति दी। दो बार की ओलिम्पियन अंजू को सीमा शुल्क विभाग में अधीक्षक स्तर पर पदोन्नति दी गई है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज और कस्टम्स के प्रवक्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में गतिविधियों को देखते हुए उन्हें बिना बारी के पदोन्नति दी गई।

अंजू ने 2002 मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में काँस्य और 2002 बुसान एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। वे पेरिस विश्व चैम्पियनशिप में काँस्य के साथ विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप