शाही सेब

Webdunia
Ravindra SethiaND
सामग्री : 10 सेब मध्‍यम आकार के, 250 ग्राम क्रीम, 200 ग्राम मावा, 100 ग्राम सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, चारोली), 7 इलाइची का पावडर, 1 चुटकी केसर। चाशनी के लिए- 500 ग्राम शक्क र, 1 कटोरी पानी।

विधि :
सेब को छीलकर उसे अंदर से खोखला कर लें। इसे सावधानीपूर्वक करें ताकि सेब टूटे नहीं। मावे में सभी सूखे मेवे व इलायची पावडर, केसर व सेब का निकला हुआ गूदा साफ करके मिलाएँ। इस मिश्रण को सेब में सावधानी से भर दें।

शक्कर में पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें अब इसमें सेब को छोड़ दें। इसे 10-15 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। ठंडा करके फ्रिज में रखें। अच्छा ठंडा होने पर इन्हें डिश में रखें। थोड़ी-सी चाशनी डालें। क्रीम को फेंटकर इन पर क्रीम डालें। ऊपर से सूखे मेवे डालें और परोसें।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.