साहित्य : विद्वानों की नजर में

साहित्य है जीवन का अमृत

Webdunia
साहित्य समाज का दर्पण है यह तो हम सभी ने सुना है। लेकिन साहित्य का सृजन करते हुए एक साहित्यकार साहित्य के बारे में क्या सोचता है यह जानना बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं साहित्य क्या है महापुरुषों की नजर में-

WD


अगले पेज पर जारी

* साहित्य सच्चिदानंद की प्यास और खोज का प्रत्यर्पण है।

- जैनेन्द्र कुमार



* जिस साहित्य में हमारी रुचि न जागे, आध्यात्मिक और मानसिक तृप्ति न मिले, हम में गति और शांति पैदा न हो, हमारा सौन्दर्य प्रेम न जागृ्त हो, जो हममें सच्चा संकल्प और कठिनाइयों पर विजय पाने की सच्ची दृढ़ता उत्पन्न न करे, वह आज हमारे लिए बेकार है। वह साह‍ित्य कहलाने का अधिकारी नहीं।

- मुंशी प्रेमचंद



*साहित्य वह है जिसे चरस खींचता हुआ किसान भी समझ सके और खूब पढ़ा-लिखा भी समझ सके।

- महात्मा गांधी




* यदि हमें जीवित रहना है और सभ्यता की दौड़ में अन्य जातियों की बराबरी करना है तो हमें श्रमपूर्वक बड़े उत्साह से सत्साहित्य का उत्पादन और प्राचीन साहित्य की रक्षा करनी चाहिए।

- महावीर प्रसाद द्विवेदी



* जब अंतरजगत का सत्य बहिर्जगत के सत्य के संपर्क में आकर संवेदना या सहानुभू‍ति उत्पन्न करता है, तभी साहित्य की सृष्टि होती है।

- रामकुमार वर्मा



* सच्चे साहित्य का निर्माण तो एकांत-चिंतन और एकांत साधना में होता है।

- अनंत गोपाल शेवड़े



*सबसे जीवित रचना वह है जिसे पढ़ने से प्रतीत हो कि लेखक ने सबकुछ फल की तरह प्रस्फुटित किया है।

- शरतचंद्र



* साहित्य का पतन राष्ट्र के पतन का द्योतक है। पतन की ओर वे परस्पर साथ देते हैं।

- गेटे




* साहित्य, संगीत और कला से रहित पुरुष बिना पूंछ और सींग के साक्षात पशु हैं।

- अज्ञा त

समाप् त




वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Fathers Day पर इन पंक्तियों से करिये पिता के लिए अपनी भावनाओं का इज़हार

बालों पर एप्पल साइडर विनेगर लगाने के हैं ढेरों फायदे, जानिए क्या है लगाने का सही तरीका

World Blood Donor Day 2024: विश्व रक्तदान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Father day 2024 : पिता-पुत्र के लिए पुराणों के 10 खास श्लोक

Father day 2024: 5 पौराणिक पितृभक्तों के बारे में रोचक जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

धूप से झुलस गई है त्वचा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें फायदे

fathers day 2024 : फादर्स डे पर पढ़ें खास सामग्री (एक साथ)

फ्रीजी बालों के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं, आजमाएं ये घरेलू उपाय

अगर ढीली पड़ रही है त्वचा तो ये विटामिन हैं स्किन टाइट रखने के लिए वरदान

साहित्य अकादमी ने 2024 के लिए युवा पुरस्कार की घोषणा, जानिए किस भाषा में किसे मिलेगा पुरस्‍कार?